कोडरमा: ऑपरेशन अमानत: आरपीएफ ने यात्री का ₹3.5 लाख का Apple लैपटॉप बैग सुरक्षित लौटाया, सराहनीय भूमिका!
शिकायतकर्ता श्री ऋषभ कुमार (उम्र 34 वर्ष), पिता सत्येंद्र कुमार शुक्ला, निवासी ए-218 विजयनगर थाना व्हाइटफील्ड, जिला बेंगलुरु (कर्नाटक) — मूल निवासी टेकरी, गया — अपनी पत्नी के साथ ट्रेन संख्या 13152 जम्मू तवी–सियालदह एक्सप्रेस से लखनऊ से गया जंक्शन तक यात्रा कर रहे थे। गया पहुंचने पर जल्दबाजी में उतरते समय उनका एक पिट्ठू बैग ट्रेन में ही छूट गया।