राजनांदगांव: घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम पटेवा में बच्चा चोरी के अफवाह में दो महिलाओं की ग्रामीणों ने की पिटाई
जिले के घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम पटेवा में बच्चा चोरी के शक में दो महिलाओं की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी।पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,भिक्षावृत्ति के लिए गांव में पहुंची दो महिलाओं को बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने पिटाई कर दी,112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से महिलाओं को छुड़ाया,मामले पांच लोगों पर कार्रवाई की गई है।