मशरक: थाना क्षेत्र के गांवों में आंधी से भारी नुकसान, बारिश से गर्मी से राहत मिली
Mashrakh, Saran | May 29, 2026 मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह 8 बजें के लगभग आई तेज आंधी और बारिश से जबरदस्त क्षति हुई है। हालांकि बारिश से तेज गर्मी से राहत मिली है, वहीं थाना क्षेत्र के सोनौली,सिकटी ख्जाहा,दानी मोड़ समेत अन्य कई जगहों पर पेड़ गिर पड़ा। वहीं चांद बरवा गांव में काली स्थान के परिसर में करकटनुमा शेड गिर पड़ा। हालांकि किसी भी घटना में जान माल की हानि नहीं हुई।