पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के चंपानगर थाना ने 9.4 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप और 1 मोबाइल के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Purnea East, Purnia | May 31, 2026
पूर्णिया के चंपानगर थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बीते दिन कुल 9.4 लीटर प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप एवं एक मोबाईल के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त जयकुमार उर्फ सुधांशु आर्यन, उम्र 28 वर्ष, पिता प्रदीप मेहता, सा0 जगनी, वार्ड नं0 02, थाना चंपानगर, जिला पूर्णिया निवासी को अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया