मेरठ: बजोट के जंगल में लोधी गैंग ने फत्ते गैंग के सदस्य के साथ बेरहमी से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Mar 9, 2025 मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर वर्चस्व को लेकर दो गैंगों के बीच विवाद सामने आया है। लोधी गैंग के सदस्यों ने फत्ते गैंग के विनय को अगवा कर लिया। आरोपी उसे बजोट गांव के जंगल ले गए लोधी गैंग के सिकंदर लोधी, अखिलेश प्रजापति, नितिन एलेक्स और सनी शूटर ने विनय के साथ मारपीट की। आरोपियों ने विनय को पिस्टल दिखाकर धमकी दी।