मेरठ: इचौली में खनन करने वालों की शिकायत करने पर 75 साल की बुजुर्ग महिला को चार घंटे थाने में बिठाया गया
Meerut, Meerut | Mar 8, 2025 मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के गांव बीटा में दबंग अवैध खनन कर रहे है। गांव की ही रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने खनन करने वालों के ट्रैक्टर से अपने मकान की रेलिंग टूटने पर पुलिस को दबंगों द्वारा अवैध खनन की सूचना दी थी। आरोप है कि पुलिस ने खनन माफियाओं पर कार्यवाही न करते हुए 75 साल की बुजुर्ग महिला को घर से उठा लिया और उसे 4 घंटे तक थाने में तक बिठाया