संसद के मानसून सत्र में उस वक्त माहौल बेहद गर्मा गया जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव की लोकसभा स्पीकर से तीखी नोकझोंक हो गई। नीट (NEET) पेपर लीक विवाद, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर बोलने का मौका न मिलने पर अखिलेश यादव का गुस्सा फूट पड़ा।
अखिलेश यादव ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने बड़े मुद्दे पर चर्चा से भागा जा रहा है। अखिलेश यादव और लोकसभा अध्यक्ष के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
#akhileshyadav #mulaqaat #samajwadiparty #sansad #cjpprotest
Etah, Etah | Jul 22, 2026