वाराणसी में सैकड़ों किसानों ने किया धरना प्रदर्शनः जमीन का मुआवजा राशि न मिलने से हैं नाराज, अधिकारियों से लगाई गुहार
Sadar, Varanasi | Jul 20, 2024 वाराणसी में मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के गोराई पचवार मार्ग पर सोनबरसा नाले पर पुल बनने के बाद एप्रोच मार्ग के निर्माण में अधिग्रहित भूमि की मुआवजा राशि न मिलने से नाराज सैकड़ों किसानों शनिवार दोपहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता एवं सरकार की लापरवाही से सैकड़ों किसानों की मुआवजा की धनराशि बीते लगभग 10 वर्षों से नहीं मिला।