दिनारा: दिनारा में निजी विद्यालय के संचालक रहस्यमयी तरीके से लापता, पुलिस सभी बिंदुओं पर कर रही जांच
Dinara, Rohtas | May 21, 2026 दिनारा थाना क्षेत्र के जमरोढ़ रोड स्थित एक निजी विद्यालय के संचालक आशुतोष कुमार उर्फ गोलू कुमार (30) बुधवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। घटना को लेकर इलाके में चिंता का माहौल है। परिजनों के आवेदन पर दिनारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार भानस थाना क्षेत्र के पिथनी गांव के निवासी थे।