रामगंजमंडी क्षेत्र के मोड़क गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बाइक पर आए हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर अंधाधुंध वार कर दिया। अचानक हुए हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश कई बार वार करते रहे, जिससे युवक गिर्राज बैरागी के शरीर पर 10–15 से अधिक गहरे घाव हो गए।