कांके: लोक भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन
Kanke, Ranchi | Jun 21, 2026 लोक भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार सुबह करीब आठ बजे सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के साथ स्कूली बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखता है।