#ऋतु_बनावत_के_खिलाफ_प्रदर्शन..
भरतपुर। बयाना नगर पालिका की ईओ अनीता कुशवाह और विधायक डॉ. ऋतु बनावत के बीच हुए विवाद के बाद ईओ को निलंबित किए जाने पर आक्रोश फैल गया है। इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को सैनी, कुशवाह और सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने ईओ को ईमानदार बताते हुए आरोप लगाया कि विवादित पट्टों की जांच रोकने और अपने करीबियों को फायदा पहुंचाने के लिए राजनीतिक दबाव में यह निलंबन कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईओ को जल्द बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 13, 2026