पन्ना: केन-बेतवा विस्थापितों का फूटा गुस्सा, जूता-चप्पल छोड़ भागे अधिकारी, चिता आंदोलन और उग्र
Panna, Panna | Apr 10, 2026 "केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ 'चिता आंदोलन' आज उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों का राशन-पानी रोकने की प्रशासनिक कोशिश से हजारों आदिवासी महिलाएं और किसान भड़क उठे। भारी विरोध के बीच पुलिस को पीछे हटना पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने मोर्चा संभालते हुए चेतावनी दी है कि न्याय मिलने तक यह जन-संघर्ष थमेगा नहीं, दमनकारी कार्रवाई के परिणाम गंभीर होंगे।"