विदिशा नगर: जिला अस्पताल बना रणक्षेत्र, चाकूबाजी से मची दहशत
शुक्रवार देर रात जिला अस्पताल उस समय रणक्षेत्र बन गया, जब दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अस्पताल परिसर तक पहुंच गया। रात करीब 3 बजे इलाज कराने पहुंचे युवकों के पीछे दूसरा पक्ष भी अस्पताल पहुंच गया और देखते ही देखते अस्पताल में लाठी-डंडे और चाकू चलने लगे। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।