दमोह: दमोह कलेक्टर ने कहा सी-विजिल एप निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण एप,शिकायत करने पर 100 मिनिट के अंदर होगी कार्यवाही
Damoh, Damoh | Apr 6, 2024 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 07-दमोह संसदीय क्षेत्र में मतदान 26 अप्रैल को है, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने आज स्थानीय तहसील ग्राउण्ड में खेलप्रेमियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच पहुंचकर सी-विजिल के बारे में चर्चा की और सभी से सी-विजिल एप डाउनलोड करने की बात कही।