दमोह: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से जिला अस्पताल स्टाफ ने अंबेडकर चौक पर चलाया वाहन जागरूकता अभियान
Damoh, Damoh | Apr 6, 2024 दमोह आज सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ राजेश नामदेव के निर्देश में जिला अस्पताल की टीम के द्वारा अंबेडकर चौक पर सड़क पर वगैर हेलमेट, बगैर सीटबेल्ट लगाए चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील करते हुए गुलाब का फूल देकर जागरूकता अभियान चलाया गया।