बेगूसराय: नगर निगम चौक से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों ने निकाली स्वच्छता रैली, मेयर ने दिखाई हरी झंडी
नगर निगम चौक से स्वच्छता पकवाड़ा के तहत शनिवार की सुबह 08:00 बजे बच्चों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई. इस कार्यक्रम की शुरुआत मेयर पिंकी देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया. यह स्वच्छता रैली नगर निगम चौक से निकाल नवाब चौक, कैंटीन चौक आदि स्थानों से गुजरते हुए गांधी स्टेडियम पहुंची. इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया.