कर्वी: कर्वी के अहमदगंज रेलवे फाटक के पास अचेत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पहचान में मदद के लिए पुलिस ने की अपील
कर्वी के अहमदगंज रेलवे फाटक के पास 19 जनवरी 2025 को अचेत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई।रेलवे कर्मचारियों द्वारा आरपीएफ को अज्ञात व्यक्ति की रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े होने की सूचना दी गई थी। वहीं पुलिस ने मंगलवार की सुबह 11बजे शव की पहचान होने पर मो०नं० 9454 401356 वह 9305101116 पर सूचना देने की लोगों से अपील की है।