हमीरगढ़: चित्तौड़गढ़ हाईवे पर दौड़ते ट्रेलर के केबिन में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
हमीरगढ़ थाना क्षेत्र से एक फैक्ट्री से कंटेनर में कपड़े का लदान कर बंदरगाह के लिए निकले ट्रेलर में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग से हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। कंटेनर भरा कपड़ा सुरक्षित बताया जा रहा है। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है।