पीपलदा: इटावा क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव में खेत मे कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान उसके प्रभाव से हुई मौत पुलिस ने करवाया PM
Pipalda, Kota | Aug 9, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र के गिरधरपुरा गांव में में आज खेत मे कीटनाशक दवा छिड़कने के दौरान दवा के प्रभाव से अचेत होने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। युवक रणवीर मीणा पुत्र रामकुवार आज सुबह अपने खेत पर कीटनाशक छिड़काव कर रहा था कि उसके प्रभाव से वह अचेत हो गया। जिसको परिजन पहले इटावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।