पीपलदा: भारतीय किसान संघ ने उप तहसील खातोली पर प्रदर्शन समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन
Pipalda, Kota | Aug 8, 2024 इटावा उपखंड क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर व अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का सर्वे करवाकर आपदा राहत व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने को लेकर भारतीय किसान संघ तहसील खातोली के किसान कार्यकर्ताओ ने जिला अध्यक्ष जगदीश कलमंडा, तहसील अध्यक्ष किशन गोपाल नागर के नेतृत्व में उप तहसील कार्यालय खातोली पर प्रदर्शन किया।