पीपलदा: सुल्तानपुर पुलिस ने जादू टोना के बहाने एक शख्स से मारपीट कर आपराधिक मानव वध करने के आरोपी तांत्रिक को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Aug 8, 2024 सुल्तानपुर क़स्बे में एक तांत्रिक द्वारा जादू टोना करने के बहाने एक शख्स से मारपीट कर आपराधिक मानव वध करने पर आज तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करन शर्मा ने बताया कि फरियादी हरिशंकर सुमन ने रिपोर्ट करवाई थी कि सुलानपुर निवासी देवलाल उर्फ रामजी ने जादू टोना कर मेरे पिताजी ब्रजमोहन सुमन की बीमारी ठीक करने के बहाने उनके हाथ पैर बांध कर मारपीट की।