पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र के चंबल ढिबरी गांव में कोबरा सांप के काटने से युवक की मौत पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
Pipalda, Kota | Aug 9, 2024 जिले के खातोली क्षेत्र के चंबल ढिबरी गांव में एक युवक को कोबरा सांप ने काट लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। खातोली थाना हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह ने बताया कि मृतक युवक बद्रीलाल चम्बल ढिबरी मजदूरी के लिए आया हुआ था वहाँ रात्रि को उसको कोबरा सांप ने 2 स्थानों पर काट लिया। जिसको उसके साथी कोटा एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।