बेलहरी में दशम श्री शतचंडी महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ 11 फरवरी से हुआ। शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 500 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बेलहरी से प्रेमनगर, धंधार होते हुए चिखड़ी में चौका नदी तट तक पहुंची, जहां विधि-विधान से कलश पूजन किया गया। यह आयोजन समस्त ग्रामवासियों व यजमान लवकुश सिंह के सहयोग से किया जा रहा है।