कामडारा: कामडारा में शांति और हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया गया
Kamdara, Gumla | May 28, 2026 कामडारा में ईद उल अजहा का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नवनुरी मस्जिद कामडारा में मौलाना रूहुल्लाह रिजवी ने बकरीद की नमाज अदा कराया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि मोहब्बत का नाम कुर्बानी है । पैगंबर इब्राहिम ने सपने देखने के बाद अपने प्यारे बेेटे इस्माइल को अल्लाह की राह में कुर्बानी करने का फैसला लिया था।