रावनवाडा शिवपुरी थाना क्षेत्र के हर्रई पंचायत के गंगाराम दफाई में सोमवार को युवती का शव कुएं में पाया गया। युवती रात में घर में सोई थी। सुबह जब सोए थे वह घर से निकल गई थी। तलाश करने पर घर के ही कुएं में शव पाया गया। पुलिस ने सोमवार को साढे चार बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।