बेलहर: CHC बेलहर में विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत एएनएम को दी गई भावभीनी विदाई
Belhar, Banka | Feb 28, 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत एएनएम आशा कुमारी को भाव भीनी विदाई दी गई। उन्हें बुके देकर, माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने किया। समारोह को संबोधित करने हुए लोगों ने एएनएम के कार्यकाल की सराहना किया। एएनएम ने भी लोगों का आभार व्यक्त किया।