बेलहर: साहबगंज बाजार में पिकअप वाहन और प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक चोरी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Feb 28, 2024 थाना क्षेत्र के साहबगंज बाजार से जहां एक तरफ अज्ञात चोरों ने एक पिकअप वाहन चोरी कर लिया वहीं प्रखंड कार्यालय परिसर से एक बाइक चोरी कर लिया। इस संबंध में साहबगंज के ललन कुमार भगत ने जहां एक तरफ़ अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। वहीं मंझली गांव के रविंद्र कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है