तिर्वा: शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या, हादसा दिखाने के लिए तोड़ी गई गाड़ी, पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि
Tirwa, Kannauj | May 12, 2026 कन्नौज। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के उमराय पूर्वा गांव के बाहर सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रविवार को तिर्वा कस्बे के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी मनोज यादव का शव उमराय पूर्वा गांव के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला था। घटना के बाद परिज