लोहरदगा: लावागाई गांव के तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
परिजनों ने बताया कि लवागाईं निवासी पतरस कुजूर का 37 वर्षीय पुत्र अंजित कुजूर रविवार रात घर नहीं लौटा था इसको ले परिजन परेशान थे। देर रात तक परिजनों ने अपने स्तर से अंजीत को ढूंढने का प्रयास किया पर उसका पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब किनारे अंजित का चप्पल देखकर परिजनों को इसकी जानकारी दी, इसके पश्चात गांव के ही युवकों ने तालाब से शव निकाला!