लोहरदगा: बड़ा अम्बेरा में सर्पदंश से ग्रामीण की हुई मौत
भंडारा थाना क्षेत्र के बड़ा अंबेरा गांव में बुधवा उरांव के पुत्र प्रकाश उरांव को रविवार अर्ध रात्रि सोए हुए में सांप ने काट लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में प्रकाश उरांव की मौत हो गई है। प्रकाश उरांव की मौत से परिजनों का रोक-रोकर बुरा हाल है।