लोहरदगा: अंबेरा सर्पदंश से महिला गंभीर सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
भंडारा थाना क्षेत्र के अंबेरा निवासी मेराज अंसारी की 36 वर्षीया पत्नी रिजवाना खातून को सांप ने काट लिया है जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी अनुसार रिजवाना धान के खेत से घास निकाल रही थी इसी क्रम में उसे सांप ने काट लिया जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने रिजवाना को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है!