केशकाल: कलेक्टर के निर्देश पर केशकाल के SDM ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा समय सीमा की बैठक में सभी एसडीएम को अपने अपने क्षेत्रों के निर्माण कार्यों और आश्रम छात्रावासों के नियमित निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया है।इसी निर्देश के तहत केशकाल एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक ने नव-निर्मित प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास होनहेड का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान भवन की गुणवत्ता अनुरूप नहीं पाई गई।