केशकाल: अचानक हुई बारिश से केशकाल NH की सड़कों पर भरा लबालब पानी, राहगीरों और व्यापारियों को हुई परेशानी
आज बुधवार को दोपहर के बाद से केशकाल क्षेत्र में अचानक झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश ने केशकाल एनएच की सड़को पर लबालब पानी भर गया और वह पानी सड़क किनारे की दुकानों में पानी घुस गया। सड़क पर पानी भरने से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी हुई तो वही रोड किनारे स्थित कुछ व्यापारीयों का नुकसान हुआ, आवश्यक कार्य के लिए लोगो को छाता और रेनकोट का सहारा लेना पड़ा ।