हरदोई: पिहानी के मवैया गांव में छत ढहने से 5 लोग दबे, हादसा स्लैब तोड़ते समय हुआ, मेडिकल कॉलेज रेफर
Hardoi, Hardoi | Jun 12, 2026 पिहानी क्षेत्र के मवैया गांव में शुक्रवार को छत का स्लैब तोड़ते समय बड़ा हादसा हो गया। अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर काम कर रहे 5 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी पिहानी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया।