बरहट: महादलित टोला कटका आंजन नदी में आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी नहीं बना पुल ,ग्रामीणों में आक्रोश।
Barhat, Jamui | Apr 7, 2024 बरहट प्रखंड मुख्यालय से सटे महादलित टोला कटका आंजन नदी में आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया।जबकि इस गांव में मांझी समुदाय के 500 लोगों की आबादी है।यहां के लोग आज भी प्रखंड मुख्यालय जाने के लिए 10 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग से सफर तय कर के जाते हैं। जबकी पुल निर्माण हो जाने से महज 2.5 किलोमीटर में ही पहुंच जायेंगे।