गुण्डरदेही: मटिया में आयोजित 'जनसमस्या निवारण शिविर' चर्चा का विषय बना, कांकेर सांसद भोजराज नाग ने प्रशासन के दावों की पोल खोली
ग्राम मटिया में आयोजित 'जनसमस्या निवारण शिविर' उस समय चर्चा का विषय बन गया जब, शिविर में जिला प्रशासन द्वारा यह दावा किया गया था कि प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर दिया गया है, लेकिन वास्तविकता इसके ठीक उलट निकली। शिविर के दौरान जब सांसद भोजराज नाग ने स्वयं उपस्थित ग्रामीणों और विभिन्न विभागों (PHE, स्वास्थ्य आदि) के लोगों से चर्चा की, तो यह तथ्य सामने आया कि समस्याओं का समाधान कागजों पर तो हो गया है, लेकिन धरातल पर लोग आज भी परेशान हैं। सांसद ने पाया कि कई गंभीर शिकायतों को बिना सुलझाए ही 'निराकृत' घोषित कर दिया गया है।