बांसवाड़ा: राजतालाब थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज मस्जिद के सामने एक व्यक्ति को सट्टापर्ची काटते हुए राजतालाब थाना पुलिस ने किया डिटेन
राज तालाब थाना क्षेत्र के पृथ्वीगंज मस्जिद के सामने पर पुलिस ने सोमवार शाम 5 बजे एक व्यक्ति द्वारा सट्टा पर्ची काटते की सूचना पर एक व्यक्ति को रंगे हाथों सट्टा पर्ची काटते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान बादर खां पुत्र अल्लारखा निवासी हुसैनी चौक के रूप में हुई है, जिसके बाद मौके से आरोपी को डिटेन किया गया।