झालरापाटन: कीटियां मार्ग पर जमीन के विवाद में रिश्तेदारों ने लाठियों से हमला कर पिता-पुत्र को किया घायल
झालावाड़ के चोमहला कीटियां मार्ग पर करीब आधा दर्जन लोगों ने लाठियां से हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह 8:00 बजे बताया कि कीटिया गांव के रहने वाले लाल लाल और उसके पुत्र श्रवण लाल पर हमला किया गया है।