मांझा: मांझा रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल, सरकारी अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के माझा रोड में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गिरकर शुक्रवार की शाम 5:00 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि व्यक्ति अपने बाइक पर सवार होकर माझा बाजार जा रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।