पालीगंज: चिकसी गांव के पास ठनका के चपेट में आने से झुलस कर एक युवक की हुई मौत
Paliganj, Patna | Jul 12, 2024 पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसी गांव के पास ठनका के चपेट में आने से झुलसकर एक युवक की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान रगनियाडीह गांव के रहने वाले बूटन यादव बताया जा रहा है।