गायघाट: बेरुआ ढलान के पास NH-27 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, एक महिला गंभीर रूप से घायल
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ ढलान के समीप एनएच 27 पर गुरुवार सुबह करीब सात बजे दो कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक कार में सवार एक महिला समेत चार घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पहुंची एनएचएआई के एंबुलेंस से सभी को एसकेएमसीएच भेजा गया।