शामली: शामली पुलिस द्वारा जीएसटी फ्रॉड में गिरफ्तार राजस्थान निवासी आरोपी के परिजनों ने एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
Shamli, Shamli | Apr 22, 2026 बुधवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 19 अप्रैल को सर्विलांस टीम व शामली कोतवाली पुलिस ने फर्जी बिलों के माध्यम से जीएसटी चोरी के आरोप में राजस्थान के नोरपुरा निवासी विशाल राजवंशी को गिरफ्तार किया था, जिसके परिजन पुलिस कार्यालय शामली पहुंचे। परिजनों ने एसपी से प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लिखित प्रार्थना पत्र भी सौंपा।