करैरा विकासखंड में 9 जनवरी को विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें छात्र-छात्राओं की प्रतिभा,नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखने को मिला। कार्यक्रम में सहायक संचालक स्वीटी मंगल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं,संकुल प्राचार्य अरविंद यादव विशिष्ट अतिथि रहे तथा बीआरसी विनोद तिवारी ने अध्यक्षता की।