राशमि: रूद में बुधवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी
उपखंड क्षेत्र के रूद जीएसएस में बुधवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। विद्युत निगम के सहायक अभियंता नरेंद्र पुरी गोस्वामी ने मंगलवार शाम 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि रूद जीएसएस 33/11 केवी विद्युत ग्रिड पर रखरखाव कार्य के चलते प्रातः 8 से दोपहर 12 बजे तक रूद जीएसएस से जुड़े सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।