मेरठ: मेरठ सराफा बाजार में महिला के पर्स से लाखों के जेवर चोरी का देहली गेट पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा, पति-पत्नी अरेस्ट
Meerut, Meerut | Jun 16, 2026 मेरठ के सराफा बाजार में महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का देहली गेट पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दिल्ली निवासी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। फिलहाल दिल्ली गेट पुलिस दोनों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है