सुल्तानपुर: सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर लगेगी 2 और एटीवीएम मशीनें,यात्रियों को होगी सुविधा,पर्यवेक्षक ने दी जानकारी
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर पर लाइन न लगानी पड़े, इसके लिए अयोध्या कैंट से दो एटीवीएम मशीनें आ गई हैं।इसके लगने से यात्रियों को सुविधा होगी।वहीं मुख्य वाणिज्य पर्यवेक्षक ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि एटीवीएम यानी (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन)आ गई हैं।इनके इंस्टालेशन की प्रक्रिया चल रही है।जल्द ही इन्हेे शुरू करा दिया जाएगा।