सुल्तानपुर: शहर के डाक बंगले पहुंचे सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह, कहा- जितना अधिक होगा मतदान, उतना ही मजबूत होगा लोकतंत्र
निजी कार्यक्रम में शामिल होने सुलतानपुर पहुंचे सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह का डाक बंगले पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।उन्होंने जिले के कवियों से मुलाकात की। सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव में सभी से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा।