गोला: गोपालपुर-हटवा मार्ग पर आंधी से गिरे दो बिजली पोल, गोला क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित, ग्रामीणों ने की थी शिकायत
गोरखपुर के विद्युत उपकेंद्र गोला क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर-हटवा दूबे पूरा मार्ग पर शनिवार देर रात आई तेज आंधी के कारण दो जर्जर बिजली के पोल गिर गए। इन पोलों के सड़क पर गिरने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और कुछ समय के लिए आवागमन भी पूरी तरह ठप हो गया। यह घटना देर रात हुई, जिस समय सड़क पर कोई राहगीर मौजूद नहीं था।