नौबतपुर: नौबतपुर नगर पंचायत सशक्त स्थायी समिति चुनाव में सत्ता पक्ष का कब्जा
पटना जिले के नौबतपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए हुए चुनाव में सत्ता पक्ष ने सभी तीनों पदों पर जीत दर्ज की। शनिवार की दोपहर 12 बजे मनरेगा भवन में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न मतदान और मतगणना के बाद कृष्णा साव,चमेली देवी और रितु देवी विजयी घोषित किए गए। तीनों विजेताओं को 8-8 मत मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवारों को 7-7 मत प्राप्त हुए। एक-एक वोट